Palmistry Tips: हथेली पर है ये निशान तो किस्मत के धनी हैं आप, समाज में मिलेगी मान-प्रतिष्ठा

0
73

हस्तरेखा शास्त्र में कुछ भाग्यशाली निशान या चिन्हों का वर्णन किया गया है। बताया जाता है कि यह निशान जातक के जीवन में शुभता को बढ़ाते हैं। वहीं हथेली पर बनने वाले भाग्यशाली चिन्हों में से एक कलश का निशान है। कहा जाता है जिन जातकों की हथेली पर कलश का निशान होता है, वह किस्मत वाले होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हथेली पर कलश के निशान से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कलश का निशान
बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर कलश के निशान का होना अत्यंत शुभ माना जाता है। बताया जाता है कि जिन लोगों की हथेली पर कलश का निशान होता है, ऐसे जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। यह व्यक्ति धर्म-कर्म में खर्च करने में पीछे नहीं हटते हैं। यह जातक धार्मिक यात्राएं करते हैं और धर्म-कर्म के क्षेत्र में भी नाम कमाते हैं। यह जातक मृदुभाषी होते हैं और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी प्राप्त करते हैं। बताया जाता है कि इन लोगों के पास सुख, वैभव और धनवान होते हैं।

इसे भी पढ़ें: Surya Dev Chalisa: रविवार को करें सूर्य चालीसा का पाठ, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

कलश का निशान माना जाता है शुभ
हिंदू धर्म में स्वास्तिक का निशान शुभ और लाभकारी माना गया है। बताया जाता है कि जिन लोगों के हाथ में स्वास्तिक का निशान होता है, वह लोग आरामदायक जीवन बिताते हैं। ऐसे लोग मेहनती और उत्साही होते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग मान-सम्मान को प्राप्त करते हैं और उच्च पद पर आसानी होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here