MP Cabinet: मध्य प्रदेश की कैबिनेट ने आज कई अहम फैसले लिये। इनमें सड़कों के निर्माण और विकास कार्यों का बहुत बड़ा भाग शामिल है। इसके अलावा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने वाली सात नीतियों को मंजूरी दी गई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन को ईवी सिटी बनाने की तैयारी है। ईवी वाहनों की खरीद पर सरकार प्रोत्साहन देगी।
