ICC चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। न्यूजीलैंड ने साल 2000 में खिताब जीता था। पाकिस्तान टूर्नामेंट इतिहास में अब तक न्यूजीलैंड को नहीं हरा सका हैं। वनडे में आखिरी बार दोनों टीमें इसी महीने की 14 तारिख को आमने-सामने हुई थीं। जब न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को ट्राई सीरीज का फाइनल हराकर खिताब जीता था। दोनों ही टीमें के एक-एक खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं। पाकिस्तान के ओपनर सईम अयूब और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन बोहर हो गए हैं। पाकिस्तान Vs न्यूजीलैंड मैच का स्कोरबोर्ड विलियम्सन इस साल टीम के टॉप स्कोरर
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन इस साल वनडे में टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 225 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर डेरिल मिचेल हैं। उन्होंने 6 मैचों में 188 रन बनाए हैं। बॉलिंग में तेज गेंदबाज मैट हेनरी टॉप पर हैं। उन्होंने इस साल 5 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। विलियम ओरूर्क 6 मैचों में 9 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। शाहीन ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए
पाकिस्तान के लिए इस साल ऑलराउंडर सलमान आगा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 219 रन बनाए हैं। टीम को इस मैच में भी उनसे उम्मीद होगी। फास्ट बॉलर शाहीन शाह अफरीदी इस दौरान टॉप विकेट टेकर हैं। शाहीन ने 3 मैचों में 6 विकेट झटके हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, सऊद शकील, सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और अबरार अहमद। न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), विल यंग, डेवॉन कॉन्वे, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, जैकब डफी और विलियम ओरूर्क।
