छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण में सुबह 7 से वोटिंग होगी। 46 लाख 83 हजार से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 23 लाख 17 हजार 492 पुरुष, 23 लाख 66 हजार 157 महिला और 87 अन्य वोटर्स जिला पंचायत सदस्य, पंच और सरपंच चुनेंगे। आज ही रिजल्ट जारी होंगे। 26 हजार 988 पंच पद , 3 हजार 774 सरपंच पद , 899 जनपद सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव मतदान है। इसके लिए 9 हजार 738 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं पंच के 65 हजार 716, सरपंच के 15 हजार 217, जनपद सदस्य के 3 हजार 885 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 699 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इन जगहों पर होगी वाेटिंग राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मतदान के दिन ही मतदान केन्द्रों में मतगणना की जाएगी। 43 विकासखंडों में मतदान है। जिन विकासखंडों में दूसरे चरण में मतदान होना है, उसमें बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विकासखंड पेंड्रा शामिल है। बालोद में फिर से होगी वोटिंग बालोद जिले के डौंडीलोहारा के सुरेगांव ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 में चुनाव चिन्ह गलत तरीके से बांटे गए थे। यहां आज दोबारा मतदान होगा। 2 प्रत्याशियों को गलत चिन्ह आवंटित होने के कारण उनके चिन्ह बैलेट पेपर पर छप गए। इसके कारण 17 फरवरी को होने वाला मतदान रद्द कर दिया गया है। पहले चरण में वोटिंग 17 फरवरी को राज्य के 53 विकासखंडों में मतदान हुआ। वोटिंग परसेंटेज 81 प्रतिशत से अधिक रहा। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 27 हजार 210 पंच, 3 हज़ार 605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के लिए 9 हज़ार 873 मतदान केंद्र बनाए गए। वहीं अंतिम चरण की वोटिंग 23 फरवरी को होगी। ……………………………….. इससे संबंधित और भी खबर पढ़ें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव…पर्ची लेने के दौरान वोटर की मौत: कहीं प्रत्याशी का सिर फोड़ा तो कहीं दूल्हों ने किया मतदान; मंत्री वोट डालने बाइक पर पहुंची छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। 53 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में करीब 75% वोटिंग हुई है। इस दौरान धमतरी में एक बुजुर्ग वोटर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूरजपुर जिले में एक प्रत्याशी के समर्थकों ने अपने विपक्षी प्रत्याशी का सिर फोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
