Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, मानोकामना पूर्ण होगी

0
58
महाशिवरात्रि का त्यौहार भगवान शिव को समर्पित है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन साधक जीवन के समस्त दुखों से छटुकारा पाने के लिए व्रत रखते हैं। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और शिव-गौरी की विधिवत रुप से पूजा करते हैं। इस दिन आप भगवान शंकर की कृपा प्राप्ति और जीवन में चमत्कारिक लाभ के लिए ये कुछ अचूक उपाय जरुर करें।
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय
– महाशिवरात्रि के दिन अनार का जूस शिवलिंग पर अवश्य चढ़ाएं। ऐसा करने से आर्थिक लाभ और परिवार में प्रेम बढ़ता है। इस बात का ध्यान रखें कि जूस अपने घर पर निकालकर मंदिर लें जाएं और शिवलिंग पर अर्पित करें।
– मान्यता के अनुसार, चोरी के उद्देश्य किए गए शिव मंदिर में प्रकाश के कारण एक साधारण व्यक्ति को भगवान शिव ने कुबेर (धन के स्वामी) की पदवी दे दी थी, इसलिए भगवान शंकर की प्रसन्नता और अचल संपत्ति की प्राप्ति के लिए मंदिर में घी के दीपक अवश्य जलाएं और ये दीपक कम से कम 40 मिनट तक जरुर जलना चाहिए।
– यदि आप भी शारीरिक रोग से परेशान है और बल प्राप्त करना चाहते हैं, या किसी बीमारी से परेशान चल रहे हैं, तो आप भगवान शिव को गाय का घी अवश्य अर्पित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here