19.9 C
Bhilai
Monday, February 24, 2025

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर व्रत रखने से पहले जान लें किन चीजों का सेवन करें और किनसे दूर रहे

 सनातन धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का बेहद महत्व माना जाता है, यह दिन शिव के विवाह दिवस का प्रतीक है। महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाई जाती है, इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि एक हिंदू पर्व है जो भगवान शिव को समर्पित है, इसे शिव की रात भी कहा जाता है। इस दिन साधक भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए पूजा-आराधना करते हैं और व्रत भी रखते हैं। महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान देना होता हैं क्योंकि भगवान शिव के व्रत रखने के कई नियम है। इस दिन कुछ लोग निराजला व्रत तो कुछ लोग फलाहारी व्रत करते हैं। अगर आप शिवरात्रि के दिन फलाहार खाकर व्रत रखने वाले हैं तो जान लीजिए कौन से अनाज और खाने की चीजोंम से दूर रहना है।
महाशिवरात्रि में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें
– अंडा, मांस
– एल्कोहल या शराब, तंबाकू, गुटखा, पान, सुपारी
– सफेद नमक और काला नमक
– लहसुन, प्याज
– किसी भी तरह की दालें जैसे कि अरहर, चना, राजमा, मसूर से परहेज करना जरुरी है।
– गेंहू, चावल, बाजरा, मक्का जैसे अनाज
– मूली, गोभी इन सब्जियों को व्रत में खाने से परहेज करना चाहिए।
– सरसों का तेल, रिफाइंड ऑयल
महाशिवरात्रि व्रत में किन चीजों का सेवन कर सकते हैं
– सिंघाड़ा, कुट्टू, समा के चावल, साबुदाना
– सेंधा नमक
– फल और कुछ सब्जियां, शकरकंद
व्रत रखते समय इन बातों का जरुर ध्यान रखें
अगर आप महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं, यदि आप एक समय भोजन करते हैं, तो ध्यान रहे कि सेंधा नमक में बनी चीजों को ही खाएं। इसके साथ ही भोजन सात्विक हो और लहसुन प्याज के बगैर तैयार किया गया हो। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles