महाकुंभ से लौट रहे सिवनीमालवा के श्रद्धालु रीवा के मनगवां में सड़क हादसे का शिकार हो गए। ट्रेलर से कार टकराने से चार लोगों की मौत और छह गंभीर रूप से घायल हुए। मृतकों में पूर्व सरपंच तुलाराम यदुवंशी भी शामिल हैं। घायलों का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है।
