गर्भवती को ट्रक ने कुचला…जच्चा-बच्चा समेत 4 की मौत:केशकाल में देवरानी-जेठानी की गई जान; बालोद में ई-रिक्शा चालक ने तोड़ा दम

0
118

छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। कोंडागांव के केशकाल घाट में एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती महिला समेत 3 की जान गई है।मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। वहीं बालोद में तेज रफ्तार हाइवा ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में हुआ। इन दोनों हादसों में मृतकों में मां-बच्चा, 7 महीने की गर्भवती महिला की जेठानी और एक पुरुष शामिल हैं। पहला हादसा- कोंडागांव में 2 महिलाओं की मौत दरअसल, हिचका निवासी सगरु राम सलाम बाइक से अपनी गर्भवती पत्नी और भाभी को लेकर कांकेर अस्पताल गया हुआ था। सोमवार शाम वापसी के दौरान ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी धनेश्वरी सलाम (23) गर्भवती थी, जहां जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई। जेठानी रजनती सलाम (32) ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा गर्भवती महिला के सोनोग्राफी के लिए वे लोग अस्पताल गए थे। वहीं सगरु राम सलाम को चोट नहीं आई है। वह सुरक्षित है। मामले की जांच में जुटी पुलिस केशकाल थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरा मामला- ई-रिक्शा चालक की मौत वहीं, दूसरी घटना बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के भरदाकला गांव की है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा का चालक वाहन के अंदर फंस गया था। वहीं रिक्शा सवार सुरेश कुमार घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार चंद्राकर ग्राम कचांदुर का रहने वाला था। अशोक कुमार चंद्राकर और सुरेश कुमार दोनों सामाजिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर… ……………………………………… सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 3 दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला…मौत:बलौदाबाजार में गाड़ी की टक्कर से हवा में उछले तीनों; सड़क किनारे खून से सनी मिली लाशें छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। तीनों युवक शनिवार रात 8 बजे गातापार मेले से घर लौट रहे थे, तभी सेमरहाडीह के भारुवाडीह चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों युवक बाइक से उछलकर दूर जाकर गिरे। घटना सुहेला थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here