भोपाल गैस त्रासदी से बाद दशकों तक पड़े यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाकर खत्म करने की पहल पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का भी फैसला आ गया। सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मय मिश्र की याचिका खारिज हो गई है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पहले ही तीन चरण में कचरा जलाने की अनुमति दे चुका है।
