गुना जिले के फतेहगढ़ के ग्राम कलोरा में मुरम खदान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। संजेश धाकड़ और गुरजीत आदिवासी खदान में मुरम निकाल रहे थे, तभी हादसा हुआ। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।
