सामान्यत: सौम्य ग्रह की संज्ञा में गिने जाने वाले ग्रहों में शुक्र प्रमुख है। इन्हें दानवाें का गुरु माना जाता है। हालांकि, मीन राशि में उच्चगत होने से इनका प्रभाव बढ़ जाता है। वहीं मैत्री ग्रहों से दृष्टि संबंध होने से आर्थिक व व्यावसायिक लाभ प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है।
