मध्य प्रदेश में अशिक्षित बेरोजगारों की तुलना में पढ़े लिखे बेरोजगार अधिक है। वर्ष 2024 में 52,017 अशिक्षित बेरोजगार थे, इनकी तुलना में 25,30,742 शिक्षित बेरोजगार हैं। वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश में 28 लाख 21 हजार 868 बेरोजगार थे। इनमें 24 लाख 33 हजार 576 शिक्षित और दो लाख 48 हजार 292 अशिक्षित बेरोजगार थे।
