मध्य प्रदेश में एक अप्रैल से स्कूलों का नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। इस दिन प्रवेशोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा और उन्हें पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी। इसके अलावा, स्कूलों में नामांकन कार्य 25 मार्च तक पूरा किया जाएगा।
