छत्तीसगढ़ का आज बजट पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य का यह 24वां बजट होगा। ये बजट करीब 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है। इससे पहले ओपी चौधरी ने कहा कि, इस साल का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करना है। इस दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। बजट से पहले होगी कैबिनेट बैठक
बजट से पहले साय सरकार की एक और कैबिनेट बैठक होगी। ये बैठक बजट पेश होने से कुछ मिनट पहले होगी। बैठक में बजट को मंजूरी देकर इसे सदन में पेश किया जाएगा। इस बैठक के लिए सभी मंत्रियों को सूचित किया गया है। बैठक विधानसभा के मुख्यमंत्री कैबिन में की जाएगी। रविवार को भी कैबिनेट की बैठक हुई थी। बजट से पहले बड़ा फैसला, शराब होगी सस्ती छत्तीसगढ़ में अब शराब सस्ती होगी। बजट से ठीक एक दिन पहले साय कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर फैसला किया गया है। अंग्रेजी शराब पर लगने वाला 9.5% आबकारी शुल्क खत्म किया गया है। इससे हर बोतल पर 40 रुपए से 3 हजार रुपए तक दाम घट जाएंगे। रविवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में इसके अलावा कुछ विधेयकों को भी मंजूरी दी गई। आबकारी विभाग की सचिव, आर संगीता ने क्या कहा- अतिरिक्त आबकारी शुल्क, जो छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन के मदिरा क्रय के दर पर 9.5% राशि के बराबर होता है, इसे खत्म किया गया है। इससे अंग्रेजी शराब जो मीडियम रेंज और हाई रेंज की हैं, उनके दाम कम होंगे। इसके चलते दूसरे स्टेट से छत्तीसगढ़ में होने वाली शराब तस्करी पर रोक लगेगी। पहले दूसरे राज्यों की शराब सस्ती होने के चलते यहां तस्करी होती थी। ———————————— छत्तीसगढ़ में बजट से संबंधित और भी खबर पढ़ें…. करीब 1 लाख 60 हजार करोड़ का होगा बजट: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन का बढ़ सकता है दायरा; शिक्षक भर्ती का ऐलान संभव छत्तीसगढ़ की BJP सरकार अपना दूसरा बजट 3 मार्च को पेश करने जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य का यह 24वां बजट होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी 1 लाख 60 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
