बीजापुर पुलिस के सामने 8 लाख के इनामी नक्सली दिनेश मोडियम ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दिनेश मोडियम पर 100 से अधिक हत्याओं में शामिल होने का आरोप है। वह गंगालूर एरिया का डीवीसीएम और सचिव भी था। दिनेश मोडियम ने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ आत्मसमर्पण किया है।
