छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बजट में कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात दी है। उनका डीए बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया गया है, जो अप्रैल से दिया जाएगा। 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। इसमें 5500 करोड़ रुपये का प्रावधान महतारी वंदन योजना के लिए किया गया है।
