बिलाईगढ़ में खूनी संघर्ष में 8 आरोपी गिरफ्तार:पंचायत चुनाव दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में हुई थी एक की मौत, कई घायल

0
48

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अलीकुद तालगांव में बीते बुधवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में पुलिस ने पटेल परिवार से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों के बीच हुए इस विवाद में लाठी, डंडे और टंगिया से जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में गणेश्वर चंद्रा की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को रेफर किया गया है। यह मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अलीकुद तालगांव का है। चुनावी रंजिश से उपजा विवाद जानकारी के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान परमेश्वर चंद्रा (मृतक गणेश्वर चंद्रा के परिवार से) पंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। वहीं, उसी वार्ड के अवल पटेल परिवार के सदस्य मतदाता थे। चुनाव में चंद्रा परिवार की हार हुई, जिसके बाद वे पटेल परिवार को इसका जिम्मेदार मानने लगे। इसी कारण दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। 1 मार्च को गाली-गलौज की शिकायत पटेल परिवार ने बिलाईगढ़ पुलिस से की थी, जिसके बाद पुलिस ने गणेश्वर चंद्रा के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस की जांच जारी घटना के बाद बिलाईगढ़ पुलिस ने पटेल परिवार से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अवल पटेल, अशोक पटेल, दिलीप पटेल, छोटेलाल पटेल, राजू पटेल, विभीषण पटेल, संतोष पटेल और भारत पटेल शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here