शहर काजी अहमद अली ने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि उनके द्वारा एक ही पत्र जारी किया गया था। इसमें मुस्लिमों से रंग डाले जाने पर मुस्कुराकर आगे बढ़ जाने की अपील की गई है। इसके अलावा अपील का दूसरा कोई पत्र उनके द्वारा जारी नहीं किया गया है। वह पत्र किसने जारी किया है। इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है।
