पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक के VIDEO, PHOTOS:यात्रियों ने लड़ाकों के मारे जाने के बाद रिकॉर्ड किए, जगह-जगह पड़े शव और हथियार

0
42

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 11 मार्च को जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। इस ट्रेन के कुछ वीडियोज सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियोज ट्रेन के पैसेंजर्स ने रिकॉर्ड किए हैं। इनमें जगह-जगह शव और हथियार पड़े नजर आ रहे हैं। यह शव BLA लड़ाकों के माने जा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, हाईजैक संकट करीब 36 घंटे चला था। सेना का दावा है कि सभी बलूच विद्रोही मार दिए गए और बंधकों को छुड़ा लिया गया। दावों के मुताबिक, पूरे ऑपरेशन में पाक सेना के 28 सैनिक और 33 बलूच लड़ाके मारे गए हैं। PHOTOS में देखिए सेना और BLA की लड़ाई के बाद के हालात… पूरा VIDEO देखने के लिए ऊपर दी गई तस्वीर पर क्लिक करें…. अब मैप ने देखिए बलूच लड़ाकों के हमले वाली जगह… ———————————————– यह खबर भी पढ़ें… बलूच आर्मी का दावा- सभी 214 बंधकों को मार डाला:कहा- जंग अभी जारी; पाकिस्तानी सेना ने ट्रेन हाईजैक खत्म होने का दावा किया था पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने सभी 214 बंधकों को मार डाला है। आज BLA ने एक बयान में कहा कि हमने पाकिस्तानी सेना को बंधकों की अदला-बदली करने के लिए 48 घंटे का समय दिया था। लेकिन पाकिस्तान की जिद के चलते इतने लोगों की जान गई। यहां पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here