इंदौर शहर में एयरपोर्ट से रीगल तिराहे तक मेट्रो रेल(Indore Metro Rail) का 8.9 किमी का भूमिगत हिस्सा तैयार किया जाएगा। हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी-टाटा प्रोजेक्ट लि.(एचसीसी-टीपीएल) का संयुक्त उपक्रम इस हिस्से में दो भूमिगत टनल और सात भूमिगत स्टेशन तैयार करेगी।
