छत्तीसगढ़ में CRPF जवान ने की खुदकुशी:फांसी पर लटकी मिली लाश, पुलवामा में थी पोस्टिंग, 22 दिन में 6 जवानों ने किया सुसाइड

0
102

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में CRPF के एक जवान ने पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि जवान की लाश घर में फंसी के फंदे पर लटकती मिली है। खुदकुशी के दौरान घर में कोई नहीं था। प्रदेश में 22 दिन के अंदर 6 जवान सुसाइड कर चुके हैं। मामला अर्जुनी थाना के ग्राम देमार का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृत जवान का नाम सुरेश सोनवानी (35) है, जो देमार गांव का रहने वाला था। CRPF जवान एक महीने छुट्टी में घर आया था। गुरुवार को घर में कोई नहीं था। जवान की मां सामाजिक बैठक में दूसरे गांव गई हुई थी। इसी बीच सुरेश सोनवानी ने आत्मघाती कदम उठाया। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे ग्रामीण CRPF जवान ने बताया कि सामाजिक बैठक से वह दूसरे दिन घर आई। इस दौरान कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर कमरे से कोई आवाज नहीं आ रही थी। आसपास के लोगों को बुलवाकर दरवाजा तोड़े। अंदर घुसकर देखे तो सुरेश कुमार फांसी के फंदे पर लटकते मिले। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला परिजन और स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल मॉर्च्यूरी के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में थी पोस्टिंग अर्जुनी थाना के ASI उत्तम निषाद ने बताया कि CRPF जवान सुरेश सोनवानी की पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के पुलवामा में थी। पिछले 3 साल से उसकी पत्नी विवाद के बाद मायके में रह रही थी। उसका एक 7 साल का बच्चा भी है। 20 दिन पहले पत्नी से हुआ था विवाद छुट्टी में आने के बाद पत्नी को मनाकर फिर घर लाया था, लेकिन 20 दिन पहले फिर दोनों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने बच्चे को लेकर फिर मायके चली गई। इसके बाद CRPF जवान गुमसुम रहने लगा था। फिलहाल पारिवारिक कारण लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छत्तीसगढ़ में 22 दिन में 6 जवान खुदकुशी कर चुके ये खबर भी पढ़ें… 1. CRPF जवान ने किया सुसाइड: 2 दिन पहले लौटा था छुट्‌टी से; 20 दिन में 5 ने मारी गोली, 4 की मौत छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार सुबह CRPF के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान दो दिन पहले ही छुट्‌टी से लौटा था। खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रदेश में 20 दिनों में 5 जवान खुद को गोली मार चुके हैं। इनमें 4 की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर 2. छत्तीसगढ़ में CAF जवान ने साथियों पर फायरिंग की: 2 जवानों की मौत, 2 घायल; खाने में मिर्च नहीं देने पर गोली मारी छत्तीसगढ़ में बुधवार को छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के जवान ने खाने के दौरान मिर्च नहीं देने पर राइफल से फायरिंग कर दी। इसमें दो जवानों की मौत हो गई है। एक जवान की कमर से गोली उसकी आंतों में घुस गई। पहले बताया गया था कि उसकी मौत सदमा लगने से हुई है। यहां पढ़िए पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here