सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर लंबे समय से स्पेस में अटके थे। स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल को स्पेस स्टेशन भेजा जाना नासा के नियमित क्रू रोटेशन मिशन का हिस्सा है, लेकिन इस उड़ान पर पूरी दुनिया की नजर थी, क्योंकि यह विलियम्स और विल्मोर को पृथ्वी पर वापस लाने का काम कर रहा है, जो वहां लंबे समय फंसे थे।
