मध्य प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। होली बाद जहां दिन में लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं पहाड़ों पर हुई बारिश और बर्फबारी का असर रात की ठंडक के रूप में दिखाई दे रहा है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि भोपाल और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है।
