भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मुकाबले दुबई में खेले थे। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश पर छह विकेट की ठोस जीत के साथ की, फिर पाकिस्तान को छह विकेट से धूल चटाई। न्यूजीलैंड पर 44 रन की जीत के बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया था।
