मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर का मजाकिया अंदाज:अवॉर्ड शो में बोले अकेले रहने में कोई बुराई नहीं, सिंगल होना सबके लिए फायदेमंद

0
40

मलाइका अरोड़ा से रिश्ता टूटने के बाद से एक्टर अर्जुन कपूर सिंगल हैं। और अब वो सिंगल होने के फायदे बताते नजर आ रहे हैं। दरअसल, एक्टर शोशा रील अवॉर्ड को होस्ट कर रहे थे। इस दौरान अभिनेता को इस बात पर मजाक करते हुए देखा गया कि कैसे अकेले रहना उनके और बाकी सभी के लिए फायदेमंद है। सिंगल स्टेट्स पर चुटकी लेते हुए अर्जुन कहते हैं- ‘आज मैं अकेला ही सही। अकेले से याद आया लेकिन अकेले रहने में कोई बुराई नहीं है। ये सिर्फ मेरे लिए नहीं आप सबके लिए भी फायदेमंद है। मुझे दो होस्ट के पैसे मिलेंगे और आपको बकवास कम सुननी पड़ेगी। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2018 में दुनिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। उसके बाद से वो अक्सर एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर वेकेशन की फोटो डालते नजर आते थे। दोनों आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया। फैंस उनकी शादी की उम्मीद लगाकर बैठे थे। तभी साल 2004 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। मलाइका-अर्जुन कभी अपने ब्रेकअप पर खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन कई मौकों पर इशारों-इशारों में ये साफ हो गया कि दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर हाल ही में फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। जल्द ही एक्टर ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में नजर आएंगे। इसमें अर्जुन के साथ दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी दिखेंगे। बोनी कपूर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here