मध्य प्रदेश के इंदौर में आधी रात को कुछ युवक घायल अवस्था में युवती को कार से लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उसकी आंख में गोली लगी थी। युवती की पहचान भावना सिंह के रूप में हुई, जो मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली थी और इंदौर में रहकर ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी।
