दुर्ग की राइस मिल में लगी भीषण आग..VIDEO:लाखों का बारदाना और धान जलकर राख; आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड

0
31

दुर्ग जिले के चिखली क्षेत्र में स्थित नारायण राइस मिल में सुबह 7:30 बजे अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए 4 दमकल लगी हुई हैं। आग बुझाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पाने में तीन से चार घंटे और लगेंगे। राइस मिल कैलाश रुंगटा की है। सुबह 6-7 बजे के बीच मजदूरों ने धुआं निकलता देखा। जब तक वो समझ पाते आग बारदानों तक पहुंच गई। इससे तेज लपटें निकलने लगी। इसके बाद 8.30 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग से चार फायर ब्रिगेड गाड़ियों को भेजा गया। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां लगी चारों गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दो घंटे में कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन पूरी तरह से आग बुझाने में तीन से चार घंटे और लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि धान के बोरों और बारदाने में आग लगने से वो धीरे-धीरे सुलगती रहती है। यदि उसे पूरी तरह बिना बुझाए ही छोड़ा गया तो वो थोड़ी देर में फिर से सुलग जाती है। नागेंद्र कुमार ने बताया कि अग्निशमन दल धान और बारदाने में अच्छी तरह से पानी डालकर उसे बुझा रहा है, जिससे एक भी चिंगारी ना बढ़े और दोबारा आग ना बढ़के। इस दौरान दुर्ग पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने लोगों को मिल एरिया से बाहर किया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि ना हो। शॉर्ट सर्किट से लगी आग आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग लगने से मिल मालिक को लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग लगने का कारण जानने के लिए पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। ………………. ये खबर भी पढ़ें… रायगढ़ के ट्रांसफॉर्मर स्टोर में लगी भीषण आग…VIDEO: करीब 200 ट्रांसफॉर्मर जलकर राख, दूर-दूर तक दिखी लपटें और धुआं, 30 लाख का नुकसान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि करीब 200 ट्रांसफार्मर जल गए। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। 200 ट्रांसफॉर्मर जल गए। बिजली विभाग को करीब 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना कोटरा रोड के गजानंद पुरम कॉलोनी की है। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here