28 मार्च को शुक्र होने जा रहे हैं उदय, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

0
44
मार्च महीना ग्रहों के गोचर के लिए काफी खास माना जा रहा है। मार्च के आखिर में 29 मार्च को न्याय देवता शनिदेव अपनी स्वयं राशि कुंभ से निकालकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इतना ही 29 मार्च को सूर्य ग्रहण भी पड़ने वाला है, जो कि भारत में नजर नही आएगा। प्रेम, आकर्षण और रोमांस के कारक ग्रह शुक्र उदय होने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, 28 मार्च को शुक्र मीन राशि में उदय होने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह के उदय होने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। आइए आपको बताते हैं किन राशियों को फायदा होगा।
वृषभ राशि
शुक्र के उदय होने से वृषभ राशि वालों को पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगी। माता का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाली आएगी।
सिंह राशि
आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। धन में वृद्धि होगी। कारोबार में मुनाफा होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। यह अच्छा समय है।
तुला राशि
कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक लाभ प्राप्त होता है। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।
धनु राशि
शुक्र के उदय होन से धनु राशि वालों को मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होंगे। समाज में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है जिससे धन खर्च हो सकता है। घर में सुख-समृद्धि बनीं रहेगी।
मकर राशि
कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होगी। व्यापार में लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। चिंतामुक्त रहें। जीवन साथी का सपोर्ट मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी और भाई-बहनों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here