इंदौर में मेकअप आर्टिस्ट भावना सिंह की हत्या के मामले में आरोपी आशु यादव अभी भी फरार है। पुलिस ने आशु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। भावना के मुंहबोले भाई पंकज और कृष्णकांत ने शनिवार को इंदौर में उसका अंतिम संस्कार किया।
