प्रशांत नील की एक्शन-थ्रिलर फिल्म सलार पार्ट 1: सीजफायर 21 मार्च 2025 को दोबारा रिलीज हुई है। इस फिल्म ने 2023 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 615.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ओटीटी पर भी यह फिल्म लोकप्रिय रही। फिल्म की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल सलार पार्ट 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
