चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च, रविवार से होने जा रही है। इस दौरान शक्ति की आराधना की जाती है। माता के भक्त अखंड जोत जलाते हैं और विशेष अनुष्ठान करते हैं। नवरात्र के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त मध्य प्रदेश के मैहर पहुंचकर मां शारदा का आशीर्वाद लेते हैं।
