जेलेंस्की बोले- जल्द पुतिन की मौत होगी:तब यूक्रेन जंग खत्म हो जाएगी, रूसी राष्ट्रपति अमेरिका-यूरोप के गठबंधन से डरते हैं

0
32

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बिगड़ते स्वास्थ्य की खबरों के बीच यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि जल्द ही पुतिन की मौत हो जाएगी और फिर सब कुछ (यूक्रेन जंग) खत्म हो जाएगा। यह एक फैक्ट है। जेलेंस्की ने 26 मार्च को पेरिस में यूरोपीय पत्रकारों के साथ एक इंटरव्यू के दौरान यह बयान दिया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा- पुतिन जिंदगी भर सत्ता में बने रहना चाहते हैं। उनकी महत्वाकांक्षाएं यूक्रेन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका पश्चिमी देशों से भी सीधा टकराव हो सकता है। रूस को ग्लोबल मार्केट में पहुंचने से रोके अमेरिका
जेलेंस्की के इस बयान से एक दिन पहले ही अमेरिका की मध्यस्थता से रूस और यूक्रेन के बीच ब्लैक सी में सीजफायर समझौता हुआ था। अमेरिका ने कहा है कि वो ग्लोबल एग्रीकल्चर और फर्टिलाइजर मार्केट में रूस की पहुंच फिर से बहाल करने में मदद करेगा। जेलेंस्की ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि अमेरिका पुतिन को इस ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने में मदद न करे। मेरा मानना ​​है कि यह खतरनाक है। अमेरिका पुतिन को बिना शर्त सीजफायर के कहेगा। यूक्रेन राष्ट्रपति ने वॉर में अमेरिका मदद के लिए आभार जताया, लेकिन यह भी कहा कि अमेरिका रूस के नैरेटिव से प्रभावित हो गया है। हम इन नैरेटिव से सहमत नहीं हो सकते। हम अपने लिए लड़ रहे हैं, और जहां भी ये नैरेटिव सामने आएंगे, हम इनके खिलाफ लड़ेंगे, क्योंकि इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं है। हम सिर्फ यही कर सकते हैं कि ज्यादा से ज्यादा सच सामने लाएं। फ्रांस ने यूक्रेन को 2 अरब डॉलर की मदद दी
गुरुवार यानी आज यूरोपीय यूनियन की बैठक के दौरान स्थायी सीजफायर के बाद यूक्रेन को सपोर्ट करने पर चर्चा होगी। इस दौरान कुछ यूरोपीय देश यूक्रेन में शांति सैनिकों की तैनाती पर विचार कर सकते हैं। हालांकि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने आगाह किया कि इससे रूस के साथ सीधा टकराव हो सकता है। मैक्रों ने यूक्रेन के लिए 2 अरब डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता की घोषणा की है। वहीं नाटो प्रमुख मार्क रूट ने चेतावनी दी कि अगर रूस नाटे के किसी भी सदस्य देश पर हमला करता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। दो दिन पहले ही ब्लैक सी में सीजफायर पर सहमति बनी
रूस और यूक्रेन के बीच 25 मार्च को ब्लैक-सी में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही और सैन्य हमले रोकने पर सहमति बन गई है। इसके साथ दोनों देश एक दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमला रोकने का उपाय डेवलप करेंगे। व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर बताया था दोनों देश ब्लैक-सी के इलाके में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही तय करने, बल प्रयोग को रोकने और सैन्य मकसद लिए कॉमर्शियल जहाजों का इस्तेमाल रोकने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिका और रूस के बीच सऊदी अरब के रियाद में 12 घंटे से ज्यादा बैठक हुई थी। यूक्रेन का 20% हिस्सा रूस के कंट्रोल में
रूस बीते तीन साल में यूक्रेन का लगभग 20% हिस्सा यानी 113,000 वर्ग किमी इलाका हथिया चुका है। राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के चार पूर्वी प्रांत डोनेट्स्क, लुहांस्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन को रूस में शामिल कर चुके हैं। जबकि रूस के कुर्स्क इलाके में दोनों सेनाओं में संघर्ष जारी है। ———————————— यह खबर भी पढ़ें… राष्ट्रपति पुतिन इस साल भारत आएंगे:यूक्रेन वॉर के बाद पहली भारत यात्रा; रूसी विदेश मंत्री बोले- तैयारियां की जा रहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल भारत आएंगे। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि राष्ट्रपति के विजिट के लिए तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह यात्रा किस महीने या तारीख को हो सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here