पंचायत सभागार में जिला पंचायत के सदस्यों ने बिजली, पानी,सड़क, सामदुायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी सहित अन्य मुद्दों पर बेहद आक्रामक रुख अपनाया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट सहित कई सदस्यों ने इन मुद्दों पर हंगामा करते हुए अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, लापरवाही और मनमर्जी से काम करने के आरोप लगाए।
