मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज दोपहर एक बजे घोषित किए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र(Madhya Pradesh Rajya Shiksha Kendra) के संचालक हरजिंदर सिंह ने यह जानकारी दी। विद्यार्थी राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल (www.rskmp.in/result.aspx) पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे।
