म्यांमार और थाईलैंड में भीषण भूकंप के बाद दुनियाभर से मदद के हाथ उठे हैं। भारत से खाद्य सामग्री सहित अन्य जरूरी वस्तुएं लेकर विशेष विमान म्यांमार पहुंच चुका है। अमेरिका, रूस और चीन ने भी मदद का वादा किया है। दोनों ही देशों को अब बिजली और पानी का संकट झेलना पड़ रहा है।
