PM Modi Chhattisgarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। यह आयोजन हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र के पहले दिन होगा। प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
