मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 अप्रैल 2025 से 19 धार्मिक नगरों और ग्राम पंचायतों में शराबबंदी की घोषणा की। यह निर्णय धार्मिक आस्था और भावनाओं को सम्मान देने और नशामुक्ति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। प्रमुख धार्मिक स्थानों में शराब की दुकानें बंद होंगी।
