छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलियों की सेंट्रल रीजनल ब्यूरो प्रेस टीम की इंचार्ज को ढेर किया है। देश में ऐसा पहली बार हुआ है। ये नक्सलियों के इस विंग की सबसे बड़ी लीडर थी। मारी गई महिला नक्सली रेणुका पर 45 लाख रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था। रेणुका छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मोस्ट वांटेड थी। सोमवार को दंतेवाड़ा पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। रेणुका (50 साल) तेलंगाना के वारंगल की रहने वाली थी। साल 1996 को नक्सल संगठन में भर्ती हुई थी। रेणुका ने LLB की पढ़ाई की थी। नक्सल संगठन के लिए दस्तावेज तैयार करने का काम करती थी। लिखने-पढ़ने में अव्वल थी, इसलिए नक्सलियों ने इसे देशभर में माओवाद संगठन का प्रेस टीम इंचार्ज बनाया था। ये नक्सलियों के प्रेस टीम की देशभर में सबसे बड़ी लीडर थी। अब नक्सलियों के प्रेस टीम के जो लीडर हैं वे इससे छोटे कैडर के हैं। ऐसे हुआ एनकाउंटर दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेलगोड़ा, इकेली, बेलनार के मध्य जंगल पहाड़ी में करीब 10 से 15 की संख्या में नक्सली मौजूद हैं। वे रात में इस इलाके को क्रॉस कर नारायणपुर अबूझमाड़ की तरफ घुसेंगे। इसी सूचना के आधार पर DRG और बस्तर फाइटर्स के जवानों को ऑपरेशन पर निकाला गया था। सोमवार 31 मार्च की सुबह करीब 9 बजे जवानों और नक्सलियों की पहाड़ी में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से करीब 2 घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों ने 1 महिला माओवादी रेणुका को मार गिराया। ये था इसका मुख्य काम नक्सल संगठन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करना और कई पत्रिका जैसे प्रभात, महिला मार्गम, आवामी जंग, पीपुल्स मार्च, पोडियारो पोल्लो, झंकार, संघर्षरत महिला, पितुरी, मिडंगुर, भूमकाल संदेश का मुद्रण और प्रकाशन का काम करती थी। एनकाउंटर में मारा गया पति, 1 करोड़ का था इनाम रेणुका ने साल 2005 में CCM शंकामुरी अप्पाराव उर्फ रवि के साथ शादी की थी। रवि पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। 2010 में आंध्र प्रदेश के नलमल्ला में पुलिस और नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ हुई थी। इसमें रवि मारा गया था। इंसास राइफल रखती थी महिला नक्सली रेणुका अपने पास इंसास राइफल रखती थी। साथ ही पुलिस ने इसके पास से लैपटॉप समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं। इसके लैपटॉप से नक्सल संगठन से जुड़े दस्तावेज मिल सकते हैं। 3 महीने में 119 का एनकाउंटर 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक बस्तर में अलग-अलग जिलों में हुई मुठभेड़ में जवानों ने कुल 119 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। जिनके शव बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों के पास से AK-47, इंसास, SLR जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। ……………………………….. नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ के सुकमा में 17 नक्सलियों का एनकाउंटर:इनमें 11 महिलाएं; 12 साल पहले 27 कांग्रेस लीडर्स के हत्याकांड में शामिल कमांडर भी मारा गया छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और CRPF के 500-600 जवानों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें 11 महिला नक्सली हैं। मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में हुई। पढ़ें पूरी खबर 9 साल के बच्चे-बच्चियों को हथियार पकड़ा रहे नक्सली: 130 लड़के-लड़कियां सीख रहे स्नाइपर चलाना, बम बनाना छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने इसकी पुष्टि की थी। पूरी खबर पढ़ें…
