छत्तीसगढ़ में पेट्रोल सस्ता…टोल महंगा:ई-ऑफिस सिस्टम लागू, सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA मिलेगा; जानिए आज से क्या-क्या होंगे बदलाव

0
21

1 अप्रैल 2025 यानी आज से देशभर में कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव टैक्स, बैंकिंग, बीमा, सार्वजनिक सेवाओं और परिवहन से जुड़े हैं। छत्तीसगढ़ में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रदेश में पेट्रोल एक रुपए सस्ता हो गया है, हालांकि प्रदेश के 5 टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ने से सफर महंगा भी होगा। ये बढ़ोतरी 5 रुपए से 15 रुपए तक होगी। अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं। प्रदेश में ई-ऑफिस सिस्टम लागू हो रहा है। दूसरी ओर, PAN से आधार लिंक नहीं करने पर फाइन लगेगा, जिससे टैक्सपेयर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अब विस्तार से जानिए छत्तीसगढ़ में होने वाले बदलाव DA बढ़ा- राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया गया है। जिसका फायदा अप्रैल महीने से मिलेगा। यानी मार्च की सैलरी में ये पैसा जुड़कर आएगा। पेट्रोल सस्ता- राज्य सरकार ने VAT की कटौती की है, इसकी वजह से आज 1 अप्रैल 2025 से लोगों को छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 1 रुपए सस्ता मिलेगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर- राज्य सरकार अपने बजट का 26 हजार 341 करोड़ पूंजीगत व्यय करेगी। यानी सड़कें, ब्रिज, स्कूल-कॉलेज,अस्पताल बनेंगे, ये खर्च आम लोगों की सुविधा पर होगा। ये काम आज (मंगलवार) से ही शुरू होगा। स्कूलों की टाइमिंग बदलेगी- 2 अप्रैल से स्कूल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक लगेंगे। दो पालियों में चलने वाले स्कूलों में बड़ी क्लासेस सुबह 8 से 3 बजे तक लगेंगी। व्यापारियों के लिए- ई-वे बिल बनवाने के नियम में सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख के सामान पर लागू किया गया है। जो आज 1 अप्रैल से लागू होगा। ई-ऑफिस सिस्टम- आज 1 अप्रैल से जिला और संभाग कार्यालयों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू होगा। कम्प्यूटर पर फाइलें चलेंगी। देशभर में होंगे ये बदलाव 1. इनकम टैक्स के नियमों में बदलाव 2. बैंकों में मिनिमम बैलेंस के नियम बदलेंगे 3. क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड में कटौती होगी। 4. पॉजिटिव-पे सिस्टम लागू किया जा सकता है 5. TDS लिमिट की सीमा बढ़ी 6. PAN और आधार लिंकिंग अनिवार्य 9.निष्क्रिय UPI अकाउंट बंद होंगे 10. ATM से पैसे निकालने का चार्ज देना होगा अब दूसरे बैंकों के एटीएम से महीने में केवल 3 बार ही फ्री ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी। इसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर 20 से 25 रुपए तक का चार्ज देने होगा। ……………………………………. 1 अप्रैल से क्या बदलेगा इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में 3000 रुपए तक सस्ती होगी शराब:सालाना 8 हजार करोड़ की शराब गटक रहे लोग, इनमें 35% पुरुष और करीब 3% महिलाएं छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शराब सस्ती हो जाएगी। प्रदेश की 650 से अधिक शराब दुकानों में नए रेट लागू होंगे। आबकारी विभाग से मिली रेट लिस्ट की पड़ताल करने पर पता चला है कि प्रीमियम व्हिस्की की कुछ बोतलें 3 हजार रुपए तक सस्ती हो रही है। हालांकि ये राहत सबसे महंगे दाम की शराब पर लागू होगी। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here