‘हेरा फेरी 3’ को लेकर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने दिया अपडेट:बोले- फिल्म की स्क्रिप्ट लिखना किसी चुनौती से कम नहीं, अगले साल से करेंगे शुरू

0
35

फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर यह फिल्म कब आएगी। इसी बीच अब डायरेक्टर प्रियदर्शन ने एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2026 में हेरा फेरी 3 की स्क्रिप्ट पर काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह कोई चुनौती से कम नहीं होगा। ETV भारत से बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा, ‘मैं अगले साल हेरा फेरी 3 पर काम शुरू करूंगा। इस फिल्म के तीसरे पार्ट को बनाना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि लोगों को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं।’ उन्होंने कहा कि दर्शकों को रुलाना या डराना आसान है, लेकिन लोगों को हंसाना उतना ही, बल्कि कहीं ज्यादा मुश्किल है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि समय के साथ हंसी का तरीका बदलता है और लोगों की पसंद भी बदलती रहती है। इसलिए हमें इसके हिसाब से ढलना जरूरी है। सबसे बड़ी बात यह है कि फिल्म के किरदार भी बढ़ गए हैं, तो सबसे बड़ा टास्क यह है कि उनकी कहानी को इस तरह से दिखाया जाए ताकि वह असलियत लगे। प्रियदर्शन ने कहा कि हेरा-फेरी 3 में कुछ घटनाएं बढ़ा-चढ़ा कर दिखाई जाएंगी, लेकिन दर्शकों को उन्हें देखकर ऐसा लगेगा कि यह भी हो सकता है। फिलहाल, जब मैं स्क्रिप्ट पर काम करूंगा, तभी यह क्लियर हो पाएगा कि क्या करना है। हालांकि, इस पर काम करना ही बहुत बड़ी चुनौती है। प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि मोहनलाल के बाद अक्षय कुमार ही ऐसे अभिनेता हैं, जिनके साथ उन्होंने सबसे ज्यादा काम किया है। साल 2026 में रिलीज होगी हेरा फेरी 3 डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपने जन्मदिन पर फिल्म हेरा फेरी 3 का ऐलान किया था। अपने एक पोस्ट में उन्होंने परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को टैग किया था। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। —————– इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.. फिल्म हेरा फेरी 3 में तब्बू की एंट्री!:एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिया हिंट, बोलीं- मेरे बिना कास्ट अधूरी है फिल्म हेरा फेरी 3 में तब्बू भी नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके बिना तो कास्ट अधूरी है। अब तब्बू की इस पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस भी हेरा फेरी 3 का हिस्सा होंगी और इसके जरिए उन्होंने एक हिंट भी दिया है। पूरी खबर पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here