छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से 27 लाख की अवैध शराब पकड़ाई है। ये शराब मध्यप्रदेश से लाई गई थी। बताया जा रहा है कि MP की शराब बोतल में छत्तीसगढ़ आबकारी की सील और होलोग्राम लगाकर कोचियों को सप्लाई होती थी। जानकारी के मुताबिक, ये पूरा काम सोनू नेताम के एक फॉर्म हाउस में हो रहा था। रोहित उर्फ सोनू नेताम ने यहां पूरा सिस्टम खड़ा कर रखा था। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। छोटे से रुम में चल रहा था रैकेट करवारी-लतमर्रा मार्ग पर यह फार्म हाउस है। जहां 15×20 फीट के रूम में पूरा नकली शराब रैकेट का अड्डा बना था। इस रूम में नीचे तल घर में एक चेंबर भी बनाया गया है। यहां एमपी से लाई गई शराब का लेबल हटाकर छत्तीसगढ़ आबकारी का लेबल लगाया जाता था। रूम में थी हाई-टेक सिक्योरिटी बताया जा रहा है कि, फार्म का मालिक आदतन अपराधी है उसके ऊपर पहले से आबकारी के 8 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। फार्म हाउस में हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था थी। चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे थे। वाई-फाई की सुविधा भी थी। इससे किसी भी खतरे की सूचना मिलते ही आरोपी भाग सकता था। रूम से क्या-क्या मिला? राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग के मुताबिक, 432 पेटी में 3880 लीटर शराब और छत्तीसगढ़ आबकारी के हॉलमार्क मिले हैं। 250 खाली बोतलें मिली हैं। इसके अलावा नकली होलोग्राम, सीलिंग रोल और ब्रांडेड शराब के स्टीकर भी मिले हैं। फार्म हाउस जाने का रास्ता कच्चा है। सूचना के बाद कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग भी विवेचना कर रहा है। मामले में आगे जांच जारी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। ——————————– इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… दुर्ग में पकड़ाई महाराष्ट्र की शराब:26 लाख की 361 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त; 2 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र अंतर्गत डांडेसरा गांव से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ाई है। पकड़ी गई शराब महाराष्ट्र राज्य की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह शराब चुनाव में खपाने के लिए लाई गई थी। दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं मुख्य आरोपी सहित दो लोग फरार हैं। पढ़ें पूरी खबर…
