मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव तहसील के संदलपुर गांव के 10 लोग गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित पटाखा फैक्ट्री में काम करने गए थे। यहां हुए हादसे में सभी की मौत हो गई। यह परिवार कर्ज के बोझ से दबा हुआ था और मजबूरी में पटाखे बनाने का काम चुना था।
