छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल:23 अप्रैल से 6 मई तक रहेंगी रद्द; 6 ट्रेनों के रूट बदले, 28 ट्रेनें बीच में खत्म

0
18

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया गया है। ये गाड़ियां 23 अप्रैल से 6 मई तक तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेंगी। इसके अलावा, 6 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है और 28 ट्रेनों के आखिरी स्टेशन को बदला गया है। इसके चलते मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया है कि, राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच तीसरी रेल लाइन को गोंदिया रेलवे स्टेशन से जोड़ने के काम चल रहा है। इसके चलते ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। यह ट्रेनें इन तारीखों में कैंसिल रहेंगी: ये ट्रेनें डाइवर्ट रहेंगी: बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें- 3540 करोड़ लागत की परियोजना तीसरी लाइन को गोंदिया रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम 23 अप्रैल से 6 मई के बीच किया जाएगा। राजनांदगांव-कलमना तीसरी लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना है। इस परियोजना की कुल लंबाई 228 किलोमीटर है। इस पर 3540 करोड़ रुपए की लागत आएगी। ———————————– इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 ट्रेनें रद्द:गीतांजली एक्सप्रेस 13 से 26 अप्रैल तक नहीं चलेगी; इंदौर-पूरी एक्सप्रेस 15 और 22 अप्रैल को कैंसिल छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस 13 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी। पहले यह ट्रेन 11 से 24 अप्रैल तक रद्द थी। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here