एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मुंबई में जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर लाया गया है। यहां उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। कुछ देर में उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को मनोज कुमार का निधन हो गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। देशभक्ति की फिल्में बनाने के कारण उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है।
