देश-विदेश में अपनी महक और स्वाद से लोगों को दीवाना बनाने वाला सुंदरजा आम(Rewa Sunderja Mango) इस बार मौसम के फेर में उलझ गया है। कम उत्पादन और थोड़े-थोड़े अंतराल में बारिश के क्रम ने आम के बगीचे वालों को चिंता में डाल दिया है। सुंदरजा आम की विशेषता है कि इसे मधुमेह के रोगी भी खा सकते हैं।
