मध्य प्रदेश में शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को एक मई से 15 जून तक 46 दिन की गर्मी की छुट्टी मिलेगी, जबकि शिक्षकों को 31 दिन का अवकाश मिलेगा। शिक्षा विभाग ने पूरे वर्ष के अवकाश घोषित कर दिए हैं, जिसमें दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश भी शामिल हैं।
