महिला का हाथ झटकते हुए जया बच्चन का वीडियो वायरल:मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में पहुंची थीं; लोग बोले- इतना घमंड किस बात का?

0
20

जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक महिला का हाथ झटकते हुए दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, वीडियो बना रहे महिला के पति को भी जया ने डांट लगाई। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में 4 अप्रैल को निधन हो गया था। 5 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार किया गया। जबकि 6 अप्रैल को प्रेयर मीट रखी गई। इस दौरान बॉलीवुड जगत के कई सितारे पहुंचे थे। इस दौरान जया बच्चन भी सफेद रंग के सूट में नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे खड़ी थीं, तभी एक महिला ने उनकी पीठ पर हाथ थपथपाया, जिससे वे चौंक कर मुड़ीं और तुरंत उस महिला का हाथ पकड़कर जोर से झटक दिया। साथ ही वीडियो बना रहे महिला के पति को भी उन्होंने फटकार लगाई। इसके बाद दोनों ने हाथ जोड़ा और वहां से चले गए। अब जया बच्चन के इस वीडियो पर फैंस भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आखिर क्यों लोग जया बच्चन के साथ तस्वीर खिंचवाना चाहते हैं। वह बहुत ही घमंडी और गुस्से वाली लगती हैं। बेचारी ऐश्वर्या राय कैसे उन्हें संभालती होंगी।’, दूसरे ने लिखा, ‘इन्हें देखकर हमेशा मूड खराब हो जाता है।’, तीसरे ने लिखा, ‘ये बहुत ज्यादा घमंडी है।’, इसके अलावा कई और लोगों ने उनकी आलोचना की है। अक्सर वायरल होते हैं जया बच्चन के वीडियो एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन अक्सर अपने तेवर के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी मीडिया पर भड़कती हैं तो कभी किसी को फटकार लगा देती हैं, जिस कारण सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना भी होती है। ———— इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें.. मनोज कुमार की श्रद्धांजलि सभा:कई कलाकार एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे; राजकीय सम्मान के साथ हुआ था अंतिम संस्कार एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार की प्रेयर मीट रविवार की शाम मुंबई के होटल में रखी गई। इस दौरान बॉलीवुड के कई कलाकार एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। पूरी खबर भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here