केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास के एक दिन बाद अंबिकापुर में दिए गए टीएस सिंहदेव के बयान के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीति गर्मा गई है। एक तरफ कांग्रेस भाजपा पर नक्सलियों के साथ सांठगांठ के आरोप लगा रही है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा, कांग्रेस पर नक्सलवाद को संरक्षण देने का आरोप जड़ रही है।
