प्रियांश ((Priyansh Arya) ) सलामी बल्लेबाज हैं और आक्रामक तरीके से खेलना पसंद करते हैं। CSK के खिलाफ मैच में उनकी पारी इसलिए भी अहम थी, क्योंकि उनके सामने ही पांच बल्लेबाज सिंगल डिजिट में पवेलियन लौट गए थे। यदि प्रियांश शतकीय पारी नहीं खेलते तो पंजाब की टीम मुश्किल में होती।
