इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला होगा। सीजन का 23वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। 2022 की चैंपियन गुजरात 4 में से 3 जीत और 1 हार के साथ पॉइटंस टेबल में दूसरे नंबर पर है। दूसरी ओर, 2008 की विजेता राजस्थान ने 18वें सीजन में अब तक 4 मैच खेले, 2 जीते और 2 हारे हैं। मैच डिटेल्स, 23वां मैच
GT vs RR
तारीख- 9 अप्रैल
स्टेडियम- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट – 7:30 PM हेड टु हेड में गुजरात आगे IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए। इनमें गुजरात ने 5 और राजस्थान ने 1 मैच जीता। जयपुर में दोनों के बीच 2 मैच खेले गए। दोनों ने 1-1 जीता है। पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां अब तक IPL के 37 मैच खेले गए हैं। 17 मैचों में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 20 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 243/5 है, जो पंजाब किंग्स ने इसी सीजन गुजरात के खिलाफ बनाया था। यह मुकाबला पंजाब ने 11 रन से जीता था। यहां इस सीजन दो मैच खेले गए हैं। दोनों में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, शेरफन रदरफोर्ड। राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वनिंदू हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, युद्धवीर सिंह, संदीप शर्मा, कुमार कार्तिकेय।
